फाइनेन्स एक्ट
- जब आप इस टेब को क्लिक करेंगे तो यहां बजट भाषण, फाइनेन्स एक्ट, डायरेक्ट टैक्स से संबंधित प्रावधान एवं विवाद से विश्वास एक्ट नजर आयेंगे। यह सारी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होने के कारण आपके लिए काफी उपयोगी हो जाती है।
इनकम टैक्स एक्ट/रूल्स/फार्मस
- इस टेब को क्लिक करने पर आपके सामने एक्ट, रूल्स एवं फार्मस के तीन आप्शन आयेंगे।
- जब आप एक्ट को क्लिक करेंगे तो आपके सामने सभी सेक्शन आ जायेंगे। जो सेक्शन आप देखना चाहे क्लिक करें।
- जब कोई सेक्शन खुलेगा तो उस पेज पर ऊपर बुक मार्क एवं नोट्स नजर आयेगा।
- बुक मार्क एवं नोट्स सुविधा इस लाइब्रेरी की विशेष सुविधा है जिसे ऊपर विस्तार से समझाया गया है।
- एक्ट में एक एडवांस सर्च का बटन है जिसे क्लिक करके आप किसी भी सेक्शन या विषय के संबंध में जानकारी पा सकते है।
एडवांस सर्च सुविधा का इस्तेमाल कैसे करें–
- एडवांस सर्च को क्लिक करने पर एक विंडो आपके सामने खुलेगी।
- इसमें जो सेक्शन या text आप ढूढऩा चाहते है वह लिख दे।
- उदाहरण के लिए आप ‘‘कैपीटल गेन’’ सर्च करना चाहतेहै तो इसे लिख कर submit करें। आपके सामने 24 रिकार्ड आ जायेंगे जिनमें कही ना कही ‘‘capital gain’ शब्द काम में आ रहा है। यह पीले कलर में दिखाई देगा ताकि आपको ढूढने में दिक्कत ना हो।
नोट –सर्च सेक्शन -> सेक्शन 68 आदि आदि -> submit
सर्च Text -> Agricultural income, Capital Gain, Loans
नोटिफिकेशन/सरक्यूलर/ आर्डर/प्रेस रीलीज
- जब आप इसे क्लिक करेंगे तो आपके सामने लिस्ट खुल जायेगी जिस में अब तक के समस्त नोटिफिकेशन/सरक्यूलर आदि आपको नजर आयेंगे ।
- यहां सीधे हाथ पर ऊपर की तरफ एक विंडो नजर आयेगी जिस पर ड्राप डाऊन बाक्स से आप नोटिफिकेशन/सरक्यूलर आदि में कोई एक सलेक्ट कर सकते है।
- आपके पास एक दूसरा आप्शन एडवांस सर्च भी है। इसे क्लिक करें। आपके सामने एक विंडो खुलेगी जिसमें आप नोटिफिकेशन आदि को विषय के अनुसार, text के अनुसार, नम्बर के अनुसार या वर्ष के अनुसार सलेक्ट कर सकते है।
एडवांस सर्च का उपयोग कैसे करें
Advance search के उदाहरण :-
(1) Category -> Notification
Subject -> Cost Inflation Index
(2) Category -> All
Subject -> Aadhar Number
जजमेंट
- जब आप इस टेब को क्लिक करेंगे तो समस्त जजमेंट की एक लिस्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगी। यह दिनांक के अनुसार होगी।
- जब आप इस लिस्ट मे किसी भी जजमेंट को क्लिक करेंगे तो वह पूरा जजमेंट आपके सामने खुल जायेगा।
- जो जजमेंट आपके सामने खुलेगा उसमें ऊपर छ: बटन होंगे - (1) प्रिन्ट (2) मेल (3) बुक मार्क (4) नोट्स (5) एनालाइजर (6) क्लोज ।
- बुक मार्क एवं नोट्स सुविधा को ऊपर अलग से समझाया गया है।
- एडवांस सर्च द्वारा आप अपने मन पंसद जजमेंट को ढूढ सकते है। इसे क्लिक करने पर आपके सामने निम्न आप्शन खुलेंगे (1) सेक्शन के अनुसार (2) रूल्स के अनुसार (3) कोर्ट के अनुसार (4) साइटेशन के अनुसार (5) विषय के अनुसार (6) टैक्सट् के अनुसार
(7) पार्टी के अनुसार (8) किस के पक्ष में निर्णय चाहिए (9) कौनसे वर्ष या माह के निर्णय चाहिए।
- इनमें से किसी भी श्रेणी के अनुसार आप जजमेंट सर्च कर सकते है तथा जो रिजल्ट आता है उसमें से ""second search"" भी कर सकते है जो सर्च के बाद ऊपर आप को स्क्रिन पर नजर आती है।
- second search में कोई भी वाक्य लिख कर सर्च को क्लिक करें तब फिल्टर होकर जजमेंट आपके सामने आ जायेंगे। second search का किसी ओर शब्द के लिए इस्तेमाल करने के लिए () ऐरो बटन को दबाये। पुन: पहली सर्च के जजमेंट आ जायेंगे। आप इनमें से पुन: दूसरे शब्द के साथ second search कर सकते है।
एडवांस सर्च का उपयोग कैसे करें
- Section wise – 068 -> Submit
- Court wise – High Court -> Allahabad High Court > Submit
- Citation wise – ITR -> Vol 422 -> Submit
- Subject wise – Cash Credit -> Submit
- Text wise –> House Rent -> Submit
- Party wise – Abacus -> Submit
लैण्ड मार्क जजमेंट
- महत्वपूर्ण जजमेंट जो काफी रेफर किये जाते है उन्हे हमने अलग से छांट कर आपके लिए अलग किये है। इनकी प्रोसेस वही है जो ऊपर जजमेंट के लिए समझाई गई है।
आर्टिकल
- हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में नवीनतम एवं महतवपूर्ण आर्टिकल इसमें दिये गये है जिन्हे आप subject wise एवं text वाईज सर्च कर सकते है।
एडवाइजर
- आप हमसे इनकम टैक्स पर कोई भी प्रश्न प्रोफाइल में जा कर पूछ सकते है। पाठकों को दिये विभिन्न प्रश्नों के जवाब इस एडवाइजर सेक्शन में उपलब्ध है। आप इन्हे subject wise एवं text wise सर्च कर सकते है।
- आप हमें अपना प्रश्न भी भेज सकते है जिसका जवाब हम आपके मेल पर भी देते है तथा वह इस सेक्शन में भी नजर आता है।
मैजिक सर्च
- यह वास्तव में मैजिक की तरह काम करता है। किसी भी विषय पर कोई भी जानकारी आप लेना चाहते है तो इस सेक्शन में दिये गये विषयों को क्लिक करें। पूरी जानकारी मय सेक्शन, रूल, नोटिफिकेशन नम्बर आपको मिलेगी ।
- उदाहरण के लिए आप नकद लेनदेन के नियम देखना चाहते है तो आप cash transaction क्लिक करें या आप HUF के बारे में जानकारी चाहते है तो HUF क्लिक करें। सारी जानकारी आपको मिलेगी।
टैक्स कैलकुलेटर
- यहां आप अपनी टैक्स की गणना कर सकते है। निर्धारण वर्ष चुने एवं अन्य पूछी गई जानकारी दे आप अपना टैक्स कैलकुलेट कर लेंगे।
- यहां आप अपनी कर योग्य आय की गणना भी कर सकते है। विभिन्न मदों में होने वाली आय की गणना यहां की जा सकती है।
- यहां आप Deferred Tax की भी गणना कर सकते है। यहां क्लिक करके चाही गई जानकारी भर दें।
- यहां आप अपने एडवांस टैक्स की गणना भी कर सकते है। पूछी गई जानकारी भर कर इसे ज्ञात किया जा सकता है।
रेडीरेकर/क्विक सर्च
- यह इस लाइब्रेरी का एक विशेष फीचर है। जब आप इस बटन को क्लिक करेंगे स्क्रिन के बायी और कई सबजेक्ट नजर आयेंगे। जिस बारे में आप जानकारी चाहते है उसे क्लिक करें। पूरी जानकारी आपके सामने होगी।
- यहां निर्धारण वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 के लिए रेडीरेकनर उपलब्ध है।
प्राय: पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
- आयकर विभाग द्वारा जारी निर्धारण वर्ष 2020-21 के FAQ यहां विभिन्न विषयों के अनुसार दिये गये है।
- आप किसी भी विषय को चुने आपके सामने प्रश्न मय उत्तर आ जायेगा।
- यहां आप एडवांस सर्च सुविधा को भी इस्तेमाल कर सकते है।